Google Analytics Meta Pixel
खास खबरराजनीती

महापौर ने किया महात्मा गांधी प्रतिमा का अनावरण

एम आई सी सदस्य एल्डरमेन और कांग्रेस के पदाधिकारी रहे मौजूद
दक्षिणापथ,रायगढ़ (सरोज श्रीवास)।
रायगढ़ नगर निगम की महापौर जानकी काट्जू के नेतृत्व में एम आई सी सदस्य ,एल्डरमेन ,पार्षदगण एवं कांगेस कार्यकर्त्ताओ ने आज महात्मा गांधी प्रतिमा का स्थल परिवर्तन के बाद विधिवत अनावरण किया। शहर के हृदयस्थल सुभाष चौक से गांधी पुतला चौक के स्थान पर यातायात की परेशानी और भीड़ को देखते हुए विगत कुछ माह पहले निगम के द्वारा महात्मा गांधी प्रतिमा को ससम्मान ब्यवस्थित स्थापित करने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कार्नर में स्थापित किया गया जिसे बेहद ही खूबसूरती के साथ सुविधाजनक स्पेस दिया गया है,सीढ़ी से चढ़कर आसानी से ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल होकर माल्यार्पण कर सकते है।

आज महापौर जानकी काट्जू ने महात्मा गांधी प्रतिमा पर श्रीफल चढ़ाते हुए माल्यार्पण कर अनावरण किया, वही उनके नेतृत्व में एम आई सी सदस्य विकास ठेठवार, रमेश भगत,अनुपमा शाखा यादव, एल्डरमेन वसीम खान, राजेन्द पांडेय,विधायक प्रतिनिधि अशरफ खान,वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपक पांडेय,जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री शाखा यादव,ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन महंत, राकेश पांडेय, रामनन्दन यादव,आशीष शर्मा, अमृत काट्जू विकास बोहिदार एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल रहे।