व्लादिमीर पुतिन अगले साल फिर लड़ेंगे रूस के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव
रूस में अगले साल राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए व्लादिमीर पुतिन ने एक ऐलान कर दिया है। क्या है पुतिन का ऐलान? आइए जानते हैं।
रूस (Russia) में इस समय व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) सत्ता में हैं। पुतिन 2012 से रूस के राष्ट्रपति हैं। 11 साल से रूस के राष्ट्रपति पद पर काबिज़ पुतिन ने इस पद पर रहते हुए दुनिया में अपना अलग ही प्रभाव छोड़ा है। लोग उन्हें तानाशाह भी कहते हैं क्योंकि रूस पर शासन का उनका तरीका किसी तानाशाह से कम नहीं है। हालाँकि इसका यह मतलब नहीं है कि रूस के लोगों को नॉर्थ कोरिया (North Korea) के लोगों की तरह डर के साये में रहना पड़ता है। हालांकि रूस में अगले राष्ट्रपति चुनाव में ज़्यादा समय नहीं बचा। रूस में अगले साल मार्च में 2024 में राष्ट्रपति चुनाव होंगे। हाल ही में रूस के वर्तमान राष्ट्रपति पुतिन ने इस चुनाव से जुड़ा एक बड़ा ऐलान किया है।
