INDIA गठबंधन में नहीं थम रही रार

राजधानी पटना में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार चाहते हैं कि कल-परसों में ही प्रधानमंत्री मोदी जी अपने पद से हट जाएं, ऐसा थोड़े ही होता है।

लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन बनाने में सबसे आगे थे। लेकिन अब यहीं गठबंधन उनके लिए चुनौती बनती जा रही है। दरअसल नीतीश कुमार कुछ दिनों पहले पटना में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा था। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि कांग्रेस के लिए लोकसभा से ज्यादा पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव ज्यादा जरुरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *