Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
खास खबरफीचर्ड

मोदी सरकार का किसानों को तोहफा, खाद में सब्सिडी, यूरिया की नहीं बढ़ेगी कीमत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। किसानों के लिए मोदी कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मोदी कैबिनेट की बैठक के दौरान हुए फैसलों पर जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि किसानों को खाद में सब्सिडी मिलती रहेगी। वहीं यूरिया के दाम भी नहीं बढ़ेगे। मोदी कैबिनेट की बैठक के दौरान हुए फैसलों पर जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि एनबीएस के तहत किसानों को खाद रिहायती दामों पर मिलते रहेंगे और यूरिया का एक भी पैसा नहीं बढ़ेगा। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तराखंड के जमरानी बांध को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना- संवर्द्धित सिंचाई लाभ कार्यक्रम में शामिल करने को मंजूरी दी।

सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि एक बार फिर किसान हितैषी सरकार ने निर्णय लिया है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बढ़ती हुई कीमत का असर देश में किसानों पर नहीं पड़ने देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *