वेदांता का मेगा प्लान, अलग होंगे 5 और कमोडिटी बिजनस
नई दिल्ली : मेटल से लेकर ऑयल तक के कारोबारों में शामिल देश की दिग्गज कंपनी वेदांता ने अपने मेगा डीमर्जर प्लान (Vedanta Demerger Plan) की घोषणा की है। कंपनी अपनी बिजनस यूनिट्स को वैल्यू अनलॉक करने और निवेश प्राप्त करने के लिए अलग करेगी। कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी। कंपनी के चयरमैन अनिल अग्रवाल (Anil Aggarwal) ने कहा, ‘हम मानते हैं कि हमारी बिजनस यूनिट्स को अलग करने से वैल्यू अनलॉक होगी और हर वर्टिकल में तेजी से ग्रोथ होगी। जबकि वे सभी नेचुरल रिसोर्सेज के व्यापक छत्र के नीचे आते हैं। प्रत्येक का अपना मार्केट, डिमांड, सप्लाई ट्रेंड और उत्पादकता बढ़ाने के लिए टेक्नोलॉजी डिप्लॉय करने की क्षमता है।’
कंपनी ने कहा कि वेदांता एल्यूमीनियम, वेदांता ऑयल एंड गैस, वेदांता पावर, वेदांता स्टील एंड फेरस मेटल्स, वेदांता बेस मेटल्स और वेदांता लिमिटेड नई प्रस्तावित यूनिट्स हैं।
