Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

खालिस्तानी आतंकी पन्नू के खिलाफ अहमदाबाद में मामला दर्ज

अहमदाबाद पुलिस ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने 121 A, 153 A B, 505 IPC, UAPA और IT एक्ट 66 F के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

गुजरात के अहमदाबाद में बैन संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के चीफ और खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने भारत बनाम पाकिस्तान आईसीसी विश्व कप 2023 मैच से पहले धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने बीते दिनों भारत को धमकी देते हुए एक वीडियो जारी किया था। जिसमें उसने भारत में क्रिकेट वर्ल्ड कप नहीं, आतंक वर्ल्ड कप की शुरुआत होने की बात कही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *