अमित शाह और नड्डा जयपुर में करेंगे सियासी मंथन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे के एक दिन बाद बुधवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नडा जयपुर आएंगे। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष के आने की भी चर्चा है। वे पार्टी के बड़े नेताओं और कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इसमें आपसी समन्वय पर फोकस रहेगा, यानि पार्टी की लाइन त्तय कर देंगे। साथ ही अलग-अलग चर्चा भी संभव है। इसमे संभावित उम्मीदवारों के नाम और जीत की रणनीति पर मंथन होगा। चर्चा है कि भाजपा की पहली सूची आद्ध से पहले आ सकती है। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख लोगों से भी मिल सकते हैं। दोनों एक साथ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और सीधे भाजपा प्रदेश कार्यालय जाएंगे। उनका रात को जयपुर में रुकने और गुरुवार सुबह लौटने का कार्यक्रम है। सूत्रों के मुताबिक इनका यह दौरा संगठन और संघ दोनों ही नजरिए से महत्वपूर्ण है।