फ्रांस के राजदूत ने छोड़ा नाइजर, दोनों देशों के बीच टेंशन के चलते लिया गया फैसला
फ्रांस और नाइजर के बीच चल रही टेंशन के बीच फ्रांस ने बड़ा फैसला लिया है और उस फैसले पर एक्शन भी। क्या है फ्रांस का बड़ा फैसला? आइए जानते हैं।
पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर (Niger) में 26 जुलाई को सेना ने राष्ट्रपति मोहम्मद बजौम (Mohamed Bazoum) को सत्ता से हटाकर गिरफ्तार कर लिया था और तख्तापलट करते हुए सत्ता पर कब्ज़ा कर लिया था। तख्तापलट के बाद से ही नाइजर की स्थिति पूरी तरह से बदल गई। नाइजर में तख्तापलट को करीब दो महीने हो गए हैं। पर देश की स्थित के चलते फ्रांस (France) के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) ने एक बड़ा फैसला लिया है और नाइजर से फ्रेंच राजदूत सिल्वेन इत्ते (Sylvain Itté) को नाइजर से बाहर निकाल लिया है।
नाइजर में फ्रेंच राजदूत सिल्वेन इत्ते ने बुधवार की सुबह देश छोड़ दिया। नाइजर की राजधानी नियामे (Niamey) को छोड़कर जल्द सुबह ही इत्ते फ्रांस के लिए निकल गए।