शी जिनपिंग के वफादार ली कियांग बने चीन के प्रधानमंत्री
चीन की रबर स्टैंप पार्लियामेंट ने शनिवार को राष्ट्रपति शी जिनपिंग के वफादार ली कियांग को वहां का प्रीमियर यानी प्रधानमंत्री बनाया है। चीन के पॉलिटिकल सिस्टम में ये नंबर दो की पॉजिशन है। कियांग के समर्थन में नेशनल पीपल्स कांग्रेस के 2936 मेंबर्स ने वोट किया। जबकि 3 ने उनके खिलाफ वोटिंग की।
रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन की जिस जीरो कोविड पॉलिसी की वजह से पूरी दुनिया में आलोचना हुई उसे तैयार और इंपलिमेंट करने वाले ली कियांग ही थे। बिजनेस इंसाइडर के मुताबिक कोविड पॉलिसी बुरी तरह फेल होने के बाद भी कियांग को जो प्रीमियर की पॉजिशन मिली है उसकी वजह सिर्फ शी जिनपिंग से उनके करीबी संबंध हैं। कुछ समय पहले तक वो चीन के टॉप 7 नेताओं में भी नहीं थे।
