देशफीचर्ड

वंदे भारत युग! राजधानी-शताब्दी की जगह लेगी वंदे भारत

नई दिल्ली: दिसंबर तक नौ और वंदे भारत एक्सप्रेस पटरियों पर दौड़ने लगेंगी। इसके साथ ही वंदे भारत की कुल संख्या 43 हो जाएगी। केरल के कासरगौड़-त्रिवेंद्रम के बीच शुरू हुई वंदे भारत की तरह और भी केसरिया रंग वाली वंदे भारत लाई जाएंगी। रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने नौ नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी।

पटरी पर दौड़ रही 34 वंदे भारत
रेलवे सूत्रों का कहना है कि मौजूदा समय में वंदे भारत एक्सप्रेस के बेड़े में 34 ट्रेन हो गई हैं। उनकी संख्या अब लगातार बढ़ती जाएगी। आने वाले कुछ वर्षों में इसकी संख्या 350 तक करने की योजना है। एक अधिकारी ने बताया कि 16 कोच की वंदे भारत ट्रेन से कहीं अधिक कामयाबी आठ कोच की वंदे भारत को मिल रही है। भविष्य में कोशिश यही है कि अधिक से अधिक आठ कोच की ही वंदे भारत चलाई जाए। दिल्ली से और भी कई रूटों पर जल्द ही वंदे भारत दौड़ती नजर आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *