टॉम क्रूज समेत इन सुपरस्टार्स ने दी शानदार परफॉर्मेंस, मनु भाकर-श्रीजेश ने लहराया तिरंगा
पेरिस ओलंपिक 2024 का जिस तरह से भव्य आगाज हुआ था, ठीक उसी तरह शानदार समापन हुआ है। इसके साथ ही ओलंपिक फ्लैग झुका दिए गए, अब 2028 में अगला ओलंपिक लॉस एंजिल्स में होगा। भारत ने इस बार एक सिल्वर समेत कुल 6 पदक अपने नाम किए हैं। पेरिस ओलंपिक के समापन पर 2 पदक जीतने वाली मनु भाकर और हॉकी से संन्यास लेने वाले गोलकीपर पीआर श्रीजेश भारत के ध्वजवाहक रहे। दोनों खिलाड़ियों ने ओलंपिक में भारत का तिरंगा लहराया। इसके साथ ही समापन समारोह में रंगारंग कार्यक्रम भी हुए, जिसमें टॉम क्रूज समेत कई सुपरस्टार्स ने शानदार परफॉर्मेंस दी।
पेरिस ओलंपिक 2024 का स्टेड डी फ्रांस स्टेडियम में समापन समारोह रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात हुआ। समारोह में आयोजन समिति के अध्यक्ष टोनी एस्तांगुएट के साथ आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने भी संबोधित किया। इस दौरान टोनी ने कहा कि ये ओलंपिक गेम्स का समापन नहीं, बल्कि उद्घाटन समारोह की समाप्ति है।
