ICC वर्ल्ड कप का ऑफिशियल थीम सॉन्ग लॉन्च
CC वनडे वर्ल्ड कप 2023 का ऑफिशियल थीम सॉन्ग बुधवार को लॉन्च कर दिया गया है। गाने का नाम ‘दिल जश्न बोले’ है। सॉन्ग के कवर पर रणवीर सिंह नजर आ रहे है। म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम चक्रवर्ती ने कंपोज किया है। इस वर्ल्ड कप सॉन्ग को सिंगर प्रीतम, नकाश अजीज, श्रीराम चंद्रा, अमित मिश्रा, जोनिता गांधी, अकासा और चरण ने गाया है।
पिछले महीने लॉन्च हुआ था ऑफिशियल मस्कट
ICC ने वनडे वर्ल्ड कप का ऑफिशियल मस्कट पिछले महीने 19 अगस्त को लॉन्च किया गया। मस्कट को महिला बॉलर और पुरुष बैटर की थीम पर बनाया गया है। पुरुष मस्कट के हाथ में बैट और महिला मस्कट के हाथ में बॉल दिखाई गई है। ICC ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मस्कट का वीडियो भी शेयर किया, इसमें भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह नजर आए थे।
ICC के मस्कट लॉन्च इवेंट में भारत की अंडर-19 विमेंस टीम की कप्तान शेफाली वर्मा और अंडर-19 पुरुष टीम के कप्तान यश धुल भी मौजूद रहे।