खेल

टीम इंडिया में चोट की मार, सिडनी वनडे में शुभमन गिल ने किया बड़ा कदम

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे सिडनी में खेला जा रहा है. कप्तान शुभमन गिल एक बार फिर से टॉस हार गए, जिसका नतीजा ये हुआ कि भारतीय टीम को इस मैच में पहले गेंदबाजी की कमान संभालनी पड़ी. सिडनी वनडे के लिए भारतीय टीम में 2 बदलाव किए गए. एक खिलाड़ी को चोट के चलते भारतीय कप्तान शुभमन गिल को बाहर करने का बड़ा फैसला लेना पड़ा है.

चोट के चलते नीतीश रेड्डी बाहर
टीम इंडिया के जिस खिलाड़ी को चोट के चलते सिडनी वनडे की प्लेइंग इलेवन से बाहर किया है, उनका नाम नीतीश रेड्डी है. नीतीश रेड्डी पर्थ और एडिलेड में खेले दोनों वनडे में खेलते दिखे थे. लेकिन, सिडनी में चोट ने उन्हें खेलने से रोक दिया.

एडिलेड वनडे में हुई इंजरी, सिडनी वनडे से बाहर
नीतीश रेड्डी को इंजरी एडिलेड में खेले दूसरे वनडे के दौरान ही हुई थी, जिसकी वजह से वो तीसरे वनडे में सेलेक्शन के लिए ही उपलब्ध नहीं रहे. फिलहाल नीतीश रेड्डी BCCI की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं. नीतीश रेड्डी का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *