खेल

सितंबर में इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी

सितंबर में इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जानी है। इसके लिए इंग्लैंड ने अपनी 14 मेंबर्स टीम का ऐलान कर दिया है। युवा ऑलराउंडर जैकब बेथेल को टीम की कमान दी गई है। टीम में हैरी ब्रुक जैसे कई बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।

पहले मैच में मैदान पर उतरते ही बेथेल इंग्लैंड के सबसे युवा मेंस क्रिकेट कप्तान बनकर 136 सालों से कायम रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

मोंटी बोडेन के नाम दर्ज है यह रिकॉर्ड इंग्लैंड की तरफ से सबसे युवा कप्तान बनने का रिकॉर्ड फिलहाल पूर्व क्रिकेटर मोंटी बोडेन के नाम दर्ज है। जिन्होंने 1889 में 23 साल की उम्र में इंग्लैंड की कमान संभाली थी। 1889 में इंग्लैंड के रेगुलर कप्तान ऑब्रे स्मिथ को अचानक से बुखार आ गया था। इसके बाद अगले टेस्ट मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मोंटी बोडेन को टीम की कप्तानी करनी पड़ी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *