Google Analytics Meta Pixel
खेल

सपनों पर सियासत का वार: बांग्लादेश के विश्वकप बहिष्कार पर फूटा कोच का गुस्सा, आसिफ नजरुल को ठहराया जिम्मेदार

बांग्लादेश क्रिकेट में इस वक्त सियासी भूचाल मचा हुआ है। टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद टीम के सीनियर असिस्टेंट कोच मोहम्मद सलाहुद्दीन ने पूर्व खेल सलाहकार आसिफ नजरुल पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि गलत फैसलों और यू-टर्न ने खिलाड़ियों के सपनों को चकनाचूर कर दिया।

’27 साल का सपना एक सेकंड में खत्म’

टी20 विश्व कप में नहीं खेलने के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सलाहुद्दीन ने कहा कि युवा खिलाड़ियों का जीवनभर का सपना एक झटके में तोड़ दिया गया। उन्होंने खुलासा किया कि दो खिलाड़ी तो मानसिक कोमा जैसी स्थिति में चले गए थे। उन्होंने कहा, ‘जब कोई लड़का विश्व कप खेलने आता है, वह अपने 27 साल का सपना लेकर आता है। आप एक सेकंड में वह सपना तोड़ देते हैं। अगर यह देशहित का फैसला है तो खिलाड़ी कुर्बानी देंगे, लेकिन निजी नुकसान की बात तो करनी पड़ेगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *