Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

जाने जां का ट्रेलर रिलीज:क्राइम और सस्पेंस से भरपूर

करीना कपूर की OTT डेब्यू फिल्म ‘जाने जां’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में विजय वर्मा और जयदीप अहलावत भी लीड रोल में हैं। यह एक मर्डर मिस्ट्री है जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष ने किया है।

फिल्म में करीना माया डिसूजा की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में काफी सस्पेंस और थ्रिल देखने को मिलेगा। जयदीप का किरदार भी जबरदस्त लग रहा है। वहीं विजय वर्मा पुलिस वाले का रोल निभाएंगे। बता दें, ‘जाने जां’ जापानी नावेल ‘द डीवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ का अडेप्टेशन है।

करीना के बर्थडे पर रिलीज होगी फिल्म
जाने जां इसी महीने 21 सितंबर को रिलीज होगी। इसी दिन करीना का बर्थडे भी है। नेटफ्लिक्स ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘प्यार, मासूमियत और गिल्ट के बीच की रेखा को धुंधला कर देता है। और ये जाने जान इसे पार करने वाले हैं। #JaaneJaan का प्रीमियर 21 सितंबर को केवल नेटफ्लिक्स पर’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *