केन विलियमसन ने टेस्ट क्रिकेट में बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास
केन विलियमसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में अपना 31वां टेस्ट शतक जड़कर सबसे तेज 31 शतक पूरे करने के मामले में बेन स्टोक्स को पछाड़ दिया है। हालांकि वह इस मामले में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से पीछे रह गए हैं।
केन विलियमसन ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में अपना 31वां टेस्ट शतक जड़ा। इस शतकीय पारी के साथ उन्होंने अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड भी किए। न्यूजीलैंड के केन विलियमसन ने टेस्ट क्रिकेट में 170 पारियों में 31वां शतक लगाकर बेन स्टोक्स को पीछे छोड़ दिया। अब वह ऐसा करने वाले दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में पहले पायदान पर भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 165 पारियों में 31 शतक पूरे किए थे।
