फास्ट बॉलर बुमराह पिता बने, बेटे का नाम अंगद रखा
क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह पिता बन गए हैं। पत्नी संजना गणेशन ने बेटे को जन्म दिया है। बुमराह ने सोमवार को सोशल मीडिया पर यह खुशी शेयर की। उन्होंने बेटे का नाम अंगद रखा है। वे एशिया कप को बीच में छोड़कर रविवार को मुंबई लौटे थे।
क्रिकेटर ने लिखा, ‘हमारा छोटा परिवार बड़ा हो गया है। हमारा दिल जितना हमने कभी सोचा था उससे कहीं अधिक भरा हुआ है! आज सुबह हमने अपने लिटिल बॉय अंगद जसप्रीत बुमराह का दुनिया में स्वागत किया। हम बहुत खुश हैं।’
वे एशिया कप को बीच में छोड़कर रविवार को मुंबई लौटे थे
बुमराह रविवार को एशिया कप बीच में छोड़कर श्रीलंका से मुंबई लौट आए थे। वह सुपर-4 स्टेज के मैचों के लिए श्रीलंका लौट जाएंगे। टीम इंडिया अगर आज नेपाल को हराने में कामयाब हो जाती है तो टीम सुपर-4 स्टेज के लिए क्वालिफाई कर लेगी। अगर मैच रद्द भी हो जाता है, तब भी सुपर-4 में टीम इंडिया अपनी जगह पक्की कर लेगी।
