Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

कंट्रोवर्शियल बयान के बाद महेश बाबू करेंगे हिंदी डेब्यू

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू अपने कंट्रोवर्शियल बयान ‘बॉलीवुड मुझे अफोर्ड नहीं कर सकता’ के बाद अब हिंदी फिल्मों में डेब्यू करने की तैयारी कर रहे हैं। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट्स के मुताबिक, महेश पैन इंडिया फिल्म से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एंट्री के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हालांकि, अभी तक प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

एसएस राजामौली के साथ करेंगे फिल्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक करीबी सूत्र ने बताया कि महेश बाबू एसएस राजामौली के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। इसी वजह से महेश बाबू की पिछली फिल्म ‘सरकारू वारी पाटा’ को हिंदी में रिलीज नहीं किया गया था। हो सकता है कि उनकी अपकमिंग फिल्म SSMB28 को भी हिंदी में डब नहीं किया जाए।

राजामौली और महेश बाबू ने पिछले साल किया था कोलाब्रेशन
महेश बाबू और एसएस राजामौली ने पिछले साल अपने कोलाब्रेशन की अनाउंसमेंट की थी। इस साल के शुरुआत में खबरें आई थीं कि दोनों साल के आखिर तक फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। स्पॉटबॉय के सूत्रों ने बताया था, “राजामौली महेश बाबू के साथ जो फिल्म बनाएंगे, वो एक शानदार विचार पर आधारित है। यह एक ऐसी फिल्म होगी, जिसे पहले कभी नहीं बनाई गई है। लेकिन महेश चाहते हैं कि स्क्रीनप्ले पर काम किया जाए और उसे ठीक किया जाए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *