‘पंडित नेहरू ने रखी थी नींव’…चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर बोले सीएम भूपेश बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरगुजा दौरे पर युवाओं से संवाद किया। इसके साथ ही सरगुजा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर मिलेट्स से बने केक को खिलाकर उनका स्वागत किया गया। वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कई बिंदुओं पर अपनी बात रखी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जिस तरह से भाजपा के दूसरे राज्यों से विधायक छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं, इस तरह से हम भी दूसरे राज्यों में गए हैं। हम भी असम, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, झारखंड गए थे, वैसे ही ये भी आए हैं। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि उसी तर्ज पर कांग्रेस के विधायक भी छत्तीसगढ़ आएंगे और उनकी यहां ड्यूटी लगेगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि जो नींव प. नेहरू ने रखी थी, उसका पूरे विश्व में आज डंका बज रहा है। चंद्रयान 3 की लैंडिंग होने वाली है और यह देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। इसके साथ ही कहा कि वैज्ञानिकों की मेहनत और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आधारशिला का आज पूरे विश्व में डंका बज रहा है।‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *