खास खबरफीचर्ड

बिपरजॉय के दो दिन बाद भी गुजरात में भारी बारिश:पालनपुर शहर में पानी भरा

बिपरजॉय तूफान कच्छ के तट से 15 जून की रात को टकराया था। इसके दो दिन बाद भी सौराष्ट्र-कच्छ समेत उत्तर गुजरात के कई शहरों में बारिश जारी है। बनासकांठा में बारिश से बनास नदी का पानी आबू रोड तक पहुंच गया। इसके चलते पालनपुर-अंबाजी हाईवे बंद कर दिया गया है। यहां अहमदाबाद-दिल्ली हाईवे पानी में डूब गया है। हाईवे दोनों ओर से बंद कर दिया गया है।

शक्तिपीठ अंबाजी में बाढ़ के चलते राजस्थान और गुजरात से आने वाले श्रद्धालुओं को लौटाया जा रहा है। तूफान से पाटण में बने गुजरात के सबसे बड़े सोलर प्लांट को भारी नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं से चारणका प्लांट में सोलर पैनल झुक गए हैं और इलाके में पानी भर गया है। बाढ़ की वजह से पाटण के सैकड़ों गांवों का संपर्क टूट गया है।

थराद में हवा की रफ्तार 80 से 90 किमी प्रतिघंटा
इधर, थराद शहर में 80 से 90 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। इससे दर्जनों मकानों-दुकानों के शेड्स और शहर में लगे होर्डिंग्स उखड़ गए हैं। कई इलाकों में बिजली के पोल और पेड़ गिर गए हैं। शहर के ज्यादातर इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *