केदार-बद्री दर्शन के बाद माणा पहुंचे PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केदारनाथ और बद्री नाथ के दर्शन किए। केदारनाथ में वे गर्भगृह में करीब 20 मिनट तक पूजा करते रहे। विशेष परिधान पहन रखा था, जो उन्हें हिमाचल की महिलाओं ने गिफ्ट किया था। इसे चोला-डोरा कहते हैं। पोशाक पर स्वास्तिक बना था। केदारनाथ में करीब 2 घंटे रुके और फिर बद्रीनाथ में करीब 30 मिनट।
इसके बाद वे भारत-चीन सीमा पर पड़ने वाले आखिरी गांव माणा का दौरा किया। कहा- अब से हर सीमावर्ती गांव को आखिरी नहीं पहला गांव माना जाएगा। माणा से जुड़ी 25 साल पुरानी याद साझा की। कहा- जब यहां मीटिंग रखी तो भाजपा कार्यकर्ता नाराज हो गए कि इतनी दूर कौन जाएगा और कैसे जाएगा।