ब्लूचिप-फंड्स में FD से ज्यादा फायदा
अगर आप कम रिस्क के साथ म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए ब्लूचिप फंड में निवेश करना सही साबित हो सकता है। इसमें कम रिस्क के साथ अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना रहती है। बीते 1 साल में ब्लूचिप फंड्स ने 23% तक का रिटर्न दिया है। ऐसे में अगर आप अपने निवेश पर FD से ज्यादा रिटर्न चाहते हैं तो ब्लूचिप फंड में निवेश कर सकते हैं।
सबसे पहले जानें ब्लूचिप फंड क्या है?
ये लार्ज-कैप म्यूचुअल फंड ही हैं, हालांकि कुछ लार्ज-कैप म्यूचुअल फंड ने अपने नाम के साथ ब्लूचिप भी जोड़ लिया है। जैसे एक्सिस ब्लूचिप फंड, ICICI प्रू ब्लूचिप फंड, SBI ब्लूचिप फंड, कोटक ब्लूचिप फंड या फ्रैंकलिन ब्लूचिप फंड। ब्लूचिप म्यूचुअल फंड स्कीमों के लिए निवेशकों से जुटाई गई राशि का कम से कम 80% टॉप 100 कंपनियों में निवेश करना जरूरी होता है। माना जाता कि इनके शेयरों में उतार चढ़ाव कम होता है, इसलिए इनमें पैसा लगाने पर नुकसान की संभवना, खासतौर पर लंबे समय में कम ही रहती है।
