Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

गदर-2 450 करोड़ के करीब:65 साल के सनी देओल के पास 130 करोड़ रु. की संपत्ति

सनी देओल की गदर-2 ने 10 दिन में 375 करोड़ की कमाई कर रिकॉर्ड बना दिया है। वहीं, दूसरी तरफ एक बैंक ने सनी को लोन के 56 करोड़ रुपए नहीं चुकाने पर नोटिस जारी किया था। जिसकी वजह से बैंक ने कर्जा वसूलने के लिए उनकी मुंबई के जुहू स्थित बंगले को नीलाम करने ऐलान किया था हालांकि 24 घंटे के भीतर ही इस नीलामी के नोटिस को वापस ले लिया गया और सनी को कुछ राहत मिली।

सनी फिल्म इंडस्ट्री में 40 साल गुजार चुके हैं। 1983 में उनकी फिल्म बेताब रिलीज हुई थी और अब गदर-2 के जरिए उन्हें ऐतिहासिक सफलता मिली है। वो 90 के दशक के सबसे पॉपुलर हीरो रहे हैं।

100 से ज्यादा फिल्में की हैं जिनकी बदौलत उन्होंने 130 करोड़ की संपत्ति बनाई है। 1997 में आई फिल्म बॉर्डर के लिए जहां उन्हें 90 लाख की फीस मिली थी। वहीं, अब वो 15 करोड़ रु. की फीस लेते हैं यानी उनकी फीस करीबन 15 गुना तक बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *