अर्ली मॉर्निंग एयरपोर्ट पहुंचीं अनुष्का शर्मा:एथनिक लुक में आईं नजर,
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को आज सुबह-सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में अनुष्का एयरपोर्ट पर एथनिक लुक में दिखाई दीं।
अनुष्का का एयरपोर्ट लुक
अनुष्का एयरपोर्ट पर व्हाइट और रेड अनारकली सलवार सूट में दिखाई दीं। वह जैसे ही कार से उतरीं पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। नो- मेकअप लुक में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही हैं। जाने से पहले उन्होंने पैपराजी को देख हाथ हिलाया और स्माइल करते हुए एयरपोर्ट के अंदर चली गईं।
फैंस को पसंद आया लुक
अनुष्का का ये लुक देख उनके फैंस काफी इंप्रेस हुए। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘वाह अनुष्का सलवार कमीज में बहुत खूबसूरत लग रही हैं’। दूसरे ने लिखा, ‘अनुष्का बहुत सुंदर लग रही हैं’। वहीं, तीसरे ने लिखा, ‘हमेशा की तरह खूबसूरत’।