अमाल मलिक ने एआर रहमान के कमेंट को बताया ‘काफी हद तक सही’, कहा- ‘ग्रुपिज्म है’
ऑस्कर विनर एआर रहमान इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एआर रहमान ने हाल ही में बॉलीवुड में कथित सांप्रदायिक भेदभाव पर एक स्टेटमेंट दिया, जिसे बाद से उन्हें लेकर कॉन्ट्रोवर्सी शुरू हो गई है। रहमान ने एक इंटरव्यू में कहा कि म्यूजिक इंडस्ट्री में पॉवर शिफ्ट होने की वजह से उन्हें काम कम मिल रहा है कुछ सालों से। उन्होंने यह भी कहा था कि ये सब शायद उनके धर्म की वजह से भी हो सकता है। हालांकि’ उनका ये कमेंट पर कई लोगों और इंडस्ट्री के अंदर के लोगों को पसंद नहीं आया। इस पर अब तक कई सेलेब्स अपने रिएक्शन दे चुके हैं। ऐसे में अब सिंगर अमाल मलिक ने इस पर अपनी बात रखी है।
