रायपुर में सीएम भूपेश बघेल ने फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस में जनता को किया संबोधित
रायपुर: देशभर में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। सभी सरकारी और निजी संस्थानों में ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। छत्तीसगढ़ में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडावंदन किया गया। प्रदेश की राजधानी रायपुर में कांग्रेस सीएम भूपेश बघेल ने भी ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद प्रदेश की जनता को संबोधित किया। जनता को संबोधित करते हुए सीएम ने कई लाभकारी योजनाओं की घोषणा की।
मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश के साहित्यिक वातावरण को और भी सुदृढ़ करने के लिये साहित्यकारों को तीन श्रेणियों में ‘‘छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी सम्मान’’ दिये जाने की घोषणा की। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ी एवं अन्य बोली जैसे गोंडी, हल्बी, सरगुजिया, कुरुख आदि में लिखे गये साहित्य के लिये, हिंदी में लिखे गये पद्य के लिये और हिंदी में लिखे गये गद्य के लिये यह सम्मान दिया जायेगा। हर श्रेणी में सम्मानित साहित्यकारों को 5 लाख रूपये नगद एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे।
