Google Analytics Meta Pixel
देशफीचर्ड

राष्ट्रपति मुर्मू ने 76 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी:इसमें 4 कीर्ति और 11 शौर्य चक्र सहित 52 सेना मेडल शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के कर्मियों के लिए 76 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इनमें 4 कीर्ति चक्र (मरणोपरांत) और 11 शौर्य चक्र शामिल हैं। 11 शौर्य चक्र में से पांच मरणोपरांत हैं।

इनके अलावा, 2 बार टू सेना मेडल (वीरता), 52 सेना पदक (वीरता), 3 नौसेना पदक (वीरता) और 4 वायु सेना पदक (वीरता) को भी मंजूरी दी गई हैं। अशोक चक्र के बाद कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र भारत के दूसरे और तीसरे सबसे बड़े शांतिकालीन वीरता पुरस्कार हैं।

इन्हें मरणोपरांत मिला कीर्ति और शौर्य चक्र
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित होने वालों में दिलीप कुमार दास, राज कुमार यादव, बब्लू राभा और संभा रॉय हैं। ये सभी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कर्मी थे।

मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित होने वालों में सेना के विमानन स्क्वॉड्रन मेजर विकास भांभू और मेजर मुस्तफा बोहरा शामिल हैं। राजपूताना राइफल्स के हवलदार विवेक सिंह तोमर और राष्ट्रीय राइफल्स के राइफलमैन कुलभूषण मंटा को भी यह पुरस्कार दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *