फीचर्डविदेश

प्रिगोझिन से पुतिन नाराज, फिर वैगनर को फंडिंग कौन कर रहा?

मॉस्को: रूस के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह के बाद से ही राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन येवगेनी प्रिगोझिन से नाराज हैं। येवगेनी प्रिगोझिन के नेतृत्व में ही वैगनर लड़ाकों ने रूस के खिलाफ विद्रोह किया था। इस विद्रोह के बाद रूस ने वैगनर ग्रुप के साथ अपने सभी संबंधों को तोड़ते हुए देश छोड़कर जाने का आदेश दिया था। इसके बावजूद वैगनर लड़ाकों की ठाठ बाट में कोई कमी नहीं दिख रही है। हाल में ही वैगनर लड़ाकों को अफ्रीकी देश नाइजर में सैन्य तख्तापलट के बाद वहां की सेना के साथ गश्त लगाते देखा गया है। ऐसे में शक जताया जा रहा है कि रूस के मुंह मोड़ने के बाद वैगनर ग्रुप को कहां से फंडिंग मिल रही है।

यूनाइटेड किंगडम के रक्षा मंत्रालय (एमओडी) ने एक बयान में कहा कि बड़ी संभावना है कि रूस अब भाड़े के वैगनर समूह की गतिविधियों को फंडिंग या फाइनेंस नहीं करेगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रक्षा मंत्रालय ने कहा कि जून 2023 में रूसी सेना के शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ असफल विद्रोह का नेतृत्व करने के बाद रूस ने वैगनर के मालिक येवगेनी प्रिगोझिन के कुछ अन्य व्यावसायिक हितों के खिलाफ काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *