मुंबई में जन्मे एजाज ने टीम इंडिया के सभी 10 विकेट लिए
भारत में क्रिकेट का गढ़ है मुंबई। मुंबई ने भारत के लिए खेलने वाले एक से बढ़कर एक क्रिकेटर दिए हैं। इन खिलाड़ियों ने दुनियाभर में जाकर विपक्षी टीम को परास्त किया है। लेकिन, आज इसी मुंबई में पैदा हुआ एक खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए उलझन बन गया। न्यूजीलैंड के लिए खेल रहे एजाज खान ने भारतीय बल्लेबाजों के गुरूर को उसी जमीन पर ला दिया जहां वो पैदा हुए थे।
मयंक अग्रवाल के अलावा कोई भारतीय बल्लेबाज एजाज खान की फिरकी को समझ नहीं सका। एजाज ने भारत के सभी 10 विकेट लिए। भारत में ऐसा करने वाले एजाज पहले विदेशी बॉलर बन गए हैं।
मुंबई में हुआ जन्म, जडेजा जैसा एक्शन
एजाज का जन्म 21 अक्टूबर 1988 को मुंबई में हुआ था। जब वे आठ साल के थे तो उनका परिवार न्यूजीलैंड शिफ्ट हो गया था। उनका एक्शन और बॉडी लैंग्वेज भारतीय स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के जैसा है। एजाज ने जब मैच के दौरान अपना पांचवा विकेट झटका तब वो मैदान को चूमते नजर आए।