Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

सीएम भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को लिखा लेटर, रेलवे को लेकर पीएम से की बड़ी मांग

रायपुर: छत्तीसगढ़ में रेल गाड़ियों का अनियमित परिचालन हो रहा है। जिससे लाखों लोगों को परेशानी के दौर से गुजरना पड़ रहा है। इसको लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि रेलवे बिना किसी पूर्व सूचना के कभी भी बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनों को निरस्त करने की सूचना जारी कर देता है। निरस्त ट्रेनें कब तक निरस्त रहेगी, इसकी भी जानकारी यात्रियों को नहीं दी जाती।

उन्होंने कहा, यात्री ट्रेनों की निरस्ती के अलावा ट्रेनों के अत्यधिक विलम्ब से चलने से भी रेल यात्रियों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मैं पूर्व में रेल मंत्री को भी अनेक अवसरों पर यात्री ट्रेनों के सुचारू परिचालन हेतु ध्यान आकर्षित कराया गया, किन्तु उससे स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *