Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

मणिपुर में मैतेई महिला से 3 मई को गैंगरेप:पीड़ित बोली- उपद्रवियों ने मेरा घर फूंका, बलात्कार किया

मणिपुर के चुराचांदपुर की एक मैतेई महिला ने कुकी समुदाय के लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि 3 मई को उपद्रवियों ने उसके घर में आग लगा दी थी। वह अपने दो बेटों, भतीजी और भाभी के साथ जान बचाने के लिए भागी, लेकिन भीड़ ने उसे पकड़ लिया। गालियां दीं, मारपीट की। विरोध किया तो जमीन पर पटककर गैंगरेप किया।

पीड़ित महिला ने बताया कि गैंगरेप के बाद किसी तरह वह अपनी जान बचाकर राहत कैंप पहुंची। घटना के बाद से वह कैंप में ही रह रही थी। महिला का कहना है कि समाज के डर से उसने अब तक अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में किसी से बात नहीं की।

जब उसने देखा कि महिलाएं अपने साथ हुए अत्याचार पर बात कर रही हैं तो उसमें हिम्मत आई। बुधवार (9 अगस्त) को पीड़ित महिला ने बिष्णुपुर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई। पीड़ित की उम्र 37 साल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *