Weight Loss में ज्यादा प्रोटीन फूड खाने से सेहत हो सकते हैं भारी नुकसान
जब हम वजन कम करने (Weight Loss) की कोशिश करते हैं तो प्रोटीन (Protein) सबसे पहली चीज है जिसे हम अपने आहार में बढ़ाते हैं। क्योंकि प्रोटीन युक्त चीजों का सेवन करने से हमारा पेट लंबे समय तक भरा रहता है। साथ ही प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण में मदद करता है और इंटेंस वर्कआउट के बाद कोशिकाओं की मरम्मत और रिकवरी को भी बढ़ावा देता है। चूंकि प्रोटीन एक मैक्रोन्यूट्रिएंट्स हैं जिससे हमें कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, लेकिन अगर आप इनका सेवन बिना सोचे-समझे करना शुरू कर दें, तो ये आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर के हवाले से गलत मात्रा में लेने पर प्रोटीन के हानिकारक दुष्प्रभावों के बारे में बता रहे हैं।
न सिर्फ वजन घटाने और बॉडी बिल्डिंग के लिए प्रोटीन हमारे लिए फायदेमंद है बल्कि ये आपकी त्वचा की रंगत (skin tone), बालों की चमक बढ़ाने और हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करता है। सच कहें तों प्रोटीन युक्त फू़ड जीवन के निर्माण खंड के रूप में कार्य करते हैं। इसलिए सभी को हर भोजन के साथ न्यूनतम मात्रा में प्रोटीन लेना चाहिए, बहुत से लोग सही मात्रा में के बारे में नहीं जानते हैं जिससे सेहत पर दुष्प्रभाव भी पड़ते हैं।
आपके शरीर के वजन के हर एक किलोग्राम के लिए एक ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है। वहीं, अगर आप एक ग्राम से लिमिट से ज्यादा प्रोटीन का सेवन करते हैं और डायट में कार्ब्स और वसा को नहीं लेते तो आप ये मैक्रोन्यूट्रिएंट्स आपके लिए जहर हो सकता है। यानी बिना कार्ब और फैट के प्रोटीन के अत्यधिक सेवन करना भी हानिकारक होता है।
