Google Analytics Meta Pixel
छत्तीसगढ़फीचर्ड

‘जैविक खाद का उपयोग करें किसान भाई’- सीएम भूपेश बघेल

रायपुर: इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘विगत तीन वर्षों में गोधन न्याय योजना ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस योजना को न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश भर में सराहा गया है। देश के अनेक राज्यों ने हमारा अनुशरण करके इस तरह की योजना लागू की है। इस योजना के माध्यम से स्व-सहायता समूह की बहनें आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनी है। गोबर विक्रेताओं और गौठान समितियों ने अच्छी आय अर्जित की है। किसान भाईयों में पशुपालन को लेकर रूचि बढ़ी है।

’’छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 15.29 करोड़ रूपए की राशि जारी की। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 73वीं किश्त के रूप में 15 करोड़ 29 लाख रूपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर इस वर्ष 14 से 31 जुलाई तक गौठानों में गोबर विक्रय करने वाले ग्रामीण पशुपालक किसानों को पांच करोड़ 60 लाख रूपए तथा गौठान समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों को नौ करोड़ 69 लाख रूपए की राशि जारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *