खास खबरफीचर्ड

इंडिगो की जयपुर-चंडीगढ़ फ्लाइट में डेढ़ घंटे AC बंद रहा:पूरे सफर के दौरान नहीं चला

इंडिगो की जयपुर-चंडीगढ़ फ्लाइट में शनिवार को AC बंद हो गया। पूरे सफर के दौरान AC नहीं चला और पैसेंजर्स को परेशानी झेलनी पड़ी। लोग हाथ से हवा करते हुए दिखाई दिए। एयर होस्टेस ने पैसेंजर्स को पसीना पोंछने के लिए टिश्यू पेपर बांटे।

फ्लाइट ने सुबह 10:17 बजे चंडीगढ़ से उड़ान भरी और एक घंटे 22 मिनट का सफर पूरा कर करीब 11:39 बजे जयपुर पहुंची। पूरे सफर के दौरान AC बंद रहा। घटना का वीडियो पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने शेयर किया है।

उन्होंने लिखा कि इंडिगो की 6E7261 फ्लाइट में सफर का अनुभव बेहद डरावना रहा। हमें धूप में 10-15 मिनट इंतजार करवाया गया। इसके बाद प्लेन में पहुंचे तो AC बंद था। प्लेन के उड़ान भरने से लेकर उतरने तक AC बंद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *