Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
छत्तीसगढ़फीचर्ड

सीएम बघेल ने युवाओं के खाते में ट्रांसफर किए 31.71 करोड़ रुपए

रायपुर: मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्‍तीसगढ़ के युवाओं के खाते में बेरोजगारी भत्‍ते की चौथी किस्‍त ट्रांसफर कर दी है। सोमवार को सीएम बघेल ने 1.22 लाख युवाओं के खाते में 31.71 करोड़ रुपए से ज्‍यादा की राशि ट्रांसफर की। साथ ही सीएम बघेल ने जिन युवाओं को नौकरी मिली उन्‍हें शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को अपने निवास कार्यालय में बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत चौथी किश्त के रूप में प्रदेश के 01 लाख 22 हजार 625 हितग्राहियों को 31 करोड़ 71 लाख रूपए की राशि सीधे उनके खाते में अंतरित की। बेरोजगारी भत्ता की अप्रैल, मई, जून और जुलाई माह की चार किश्तों को मिलाकर हितग्राहियों के खाते में अब तक 112 करोड़ 43 लाख 30 हजार रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *