अब हाइवे सेक्टर का बड़ा खिलाड़ी बनेगा अदाणी ग्रुप

देश के सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अदाणी (Gautam Adani) अब हाइवे सेक्टर (Highway Sector) में तेजी से कदम जमाने जा रहे हैं। ऐसा संकेत उन्होंने समूह के शेयरधारकों को मंगलवार को संबोधित करते हुए दिया। उन्होंने कहा कि अदाणी समूह (Adani Group) कभी भी भारत में निवेश से पीछे नहीं हटा है क्योंकि समूह की वृद्धि देश की आर्थिक प्रगति से जुड़ी हुई है।

देश का इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माता
अदाणी ने कहा कि वह भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माता के रूप में विकसित हो रहे हैं। साथ ही देश के कुछ बड़े रोड कॉन्ट्रैक्ट्स जीत रहे हैं। जबकि पोर्ट्स, लॉजिस्टिक्स, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन, सिटी गैस व पाइप्ड नेचुरल गैस जैसे व्यवसायों में पहले से पर्याप्त मार्केट शेयर बढ़ रहा है। उल्लेखनीय है कि अदाणी समूह देश में बंदरगाह के क्षेत्र में पहले से ही बड़ा प्लेयर है। इसके साथ ही हवाई अड्डा के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ा है। आज देश का दूसरा सबसे व्यस्त, मुंबई हवाई अड्डा अदाणी समूह का है।

सीमेंट का तीसरा सबसे बड़ा निर्माता
उन्होंने कहा कि भारत में होल्सिम की संपत्ति के अधिग्रहण के बाद, जिसमें देश भर में दो सबसे अधिक मान्यता प्राप्त ब्रांड, एसीसी और अंबुजा सीमेंट्स शामिल हैं, अब उनका समूह भारत में दूसरे सबसे बड़ा सीमेंट निर्माता बन गया है। यह कार्यस्थल पर उनके समीपता-आधारित बिज़नेस मॉडल का एक उपयोगी उदाहरण है। इसके अलावा, उन्होंने डेटा सेंटर, डिजिटल सुपर ऐप और इंडस्ट्रियल क्लाउड से लेकर रक्षा और एयरोस्पेस, मेटल और मटेरियल तक के क्षेत्रों में भी एंट्री की है, और यह सभी सरकार के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *