रूस ने यूक्रेन के न्यूक्लियर प्लांट में माइन्स बिछाईं
यूनाइटेड नेशन्स की एटॉमिक एनर्जी एजेंसी यानी IAEA ने इस बात की पुष्टि की है कि रूस ने यूक्रेन में न्यूक्लियर प्लांट जपोरीजिया में माइन्स बिछा रखी हैं। IAEA के डायरेक्टर जनरल राफेल ग्रॉसी ने कहा- रूस का ये कदम सेफ्टी प्रोसीजर का उल्लंघन करता है। ये माइन्स प्लांट के बफर जोन में इंटरनल और एक्सटर्नल बैरियर्स के बीच में मौजूद हैं।
IAEA के मुताबिक, उनके अधिकारी ने पिछले इंस्पेक्शन के दौरान भी माइन्स देखी थीं। सोमवार को बयान जारी करते हुए राफेल ने कहा- न्यूक्लियर प्लांट में माइन्स बिछी होना UN के मानकों और सिक्योरिटी गाइडेंस के खिलाफ है। इससे वहां मौजूद स्टाफ पर साइकोलॉजिकल प्रेशर भी बनता है।
विस्फोट होने पर सिक्योरिटी सिस्टम को नुकसान पहुंचने की आशंका कम
हालांकि, IAEA ने ये भी कहा कि अगर भविष्य में कभी ये इनमें विस्फोट होता है तो भी प्लांट के सिक्योरिटी सिस्टम को नुकसान नहीं पहुंचने की उम्मीद है। IAEA ने बताया कि ये माइन्स उन जगहों पर बिछी हैं जहां स्टाफ को आने-जाने की इजाजत नहीं है। ये जगहें रूसी मिलिट्री के कंट्रोल में हैं।
