Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 9, 2026
Latest:
विदेश

हादसे में 26 की मौत, 20 एयर कैडेट समेत 27 लोग सवार थे, केवल एक जिंदा बचा

यूक्रेन में शुक्रवार रात एक सैन्य विमान हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई। हादसा पूर्वी यूक्रेन के खारकीव शहर के पास हुआ। यह एक ट्रेनिंग फ्लाइट थी जिसमें खारकीव एयरफोर्स यूनिवर्सिटी के 20 एयर कैडेट व 7 क्रू मेंबर सवार थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों में से एक की शनिवार को मौत हो गई। बाकी यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

हादसा चुह्युईव शहर से 2 किमी. दूरी पर हुआ। चुह्युईव से महज 100 किमी दूरी पर फ्रंटलाइन है, जहां रूस समर्थक अलगाववादी सक्रिय हैं। सरकार के मुताबिक, हादसे का सीमा तनाव से कोई संबंध नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *