परमाणु बम से लैस अमेरिकी पनडुब्‍बी से दक्षिण कोरियाई राष्‍ट्रपति की खुली धमकी

सियोल: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सोक-योल ने अमेरिकी परमाणु पनडुब्बी पर सवार होकर उत्तर कोरिया को जमकर धमकाया है। उन्होंने कहा कि अगर उत्तर कोरिया ने परमाणु हमले के लिए उकसाया तो इससे उसके शासन का ही अंत हो जाएगा। अमेरिकी परमाणु पनडुब्बी यूएसएस केंटुकी इन दिनों दक्षिण कोरिया के दौरे पर है। ओहियो क्लास की यूएसएस केंटकी पर उत्तर कोरिया के पूरे शस्त्रागार से अधिक परमाणु हथियार तैनात हैं। यह पनडु्ब्बी परमाणु शक्ति संचालित है। यह पनडु्ब्बी 20 ट्राइडेंट II डी-5 बैलिस्टिक मिसाइल से लैस है। ट्राइडेंट-II परमाणु बैलिस्टिक मिसाइल की अधिकतम रेंज लगभग 12,000 किमी तक है। इस पनडु्ब्बी की लंबाई 560 फीट और डिस्प्लेसमेंट 16764 टन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *