क्या रिलायंस के निवेशकों का पैसा भी हो जाएगा जीरो?
नई दिल्ली: अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल के शेयर की ट्रेडिंग बंद हो गई है। रिलायंस कैपिटल के शेयर की आखिरी ट्रेडिंग बीती 26 फरवरी को हुई थी। शेयर की उस दिन कीमत 11.90 रुपये थी। दरअसल रिलायंस कैपिटल का अधिग्रहण हिंदुजा ग्रुप की कंपनी इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स ने किया है। अब हिंदुजा ग्रुप ने रिलायंस कैपिटल को शेयर बाजार से डीलिस्ट करने और मौजूदा शेयरों को खत्म करने की योजना बनाई है। डी-लिस्ट करने का मतलब है कि अब रिलायंस कैपिटल के शेयरों की न तो ट्रेडिंग होगी और न ही निवेशक इसके शेयर होल्ड कर सकेंगे। साल 2008 में रिलायंस कैपिटल के शेयर की कीमत 2700 से ज्यादा थी। लेकिन मौजूदा समय में यह शेयर 99 फीसदी तक टूट चुका है।
