IPL नहीं इंडियन क्रिकेट की सक्सेस हैं यशस्वी:जूनियर लेवल पर 49 शतक
यशस्वी जायसवाल ने भारत से डेब्यू टेस्ट में ही शतक लगाया और क्रिकेट की दुनिया को अपनी पहचान बता दी। यशस्वी 12 साल की उम्र में अपना क्रिकेट करियर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश से मुंबई आए थे। 9 साल बाद उन्होंने भारत के लिए डेब्यू किया और पहले ही मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 171 रन की मैराथन पारी खेल दी।
यशस्वी ने शुरुआती दिनों में मुंबई के आजाद मैदान पर प्रैक्टिस की, पैसे नहीं थे तो पानी-पूरी बेची और सफाई तक का काम किया। जूनियर क्रिकेट के 5 साल में 49 शतक लगाए और भारत की अंडर-19 टीम में जगह बनाई। अंडर-19 के बाद रणजी ट्रॉफी, लिस्ट-ए, फर्स्ट क्लास, IPL, इंडिया-ए और टीम इंडिया जहां भी मौका मिला, वहां परफॉर्म किया।
यशस्वी ने बताया कि वह IPL नहीं बल्कि भारत के क्रिकेट स्ट्रक्चर की सबसे बड़ी सक्सेस हैं। आगे स्टोरी में हम उनके जूनियर क्रिकेट से टीम इंडिया तक का सफर जानेंगे।