Google Analytics Meta Pixel
Friday, July 31, 2026
Latest:
फीचर्डविदेश

जापान और नाटो ने बना लिया चीन को घेरने का महाप्‍लान, ड्रैगन पर कसेगी नकेल

टोक्यो: नाटो ने जापान में ऑफिस खोलने के समझौते के साथ ही चीन के खिलाफ रणनीतिक घेराबंदी तेज कर दी है। दोनों पक्षों के बीच सहयोग को लेकर दस्तावेजी प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। अगले हफ्ते लिथुआनिया की राजधानी विनियस में होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान इसकी आधिकारिक घोषणा भी की जा सकती है। यह एशिया में नाटो का अपनी तरह का पहला ऑफिस होगा। इससे नाटो को ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण कोरिया के साथ समय-समय पर सहयोग करने की सुविधा भी मिलेगी। नाटो के ऑफिस से जापान को चीन और रूस से बढ़ते खतरों से निपटने में काफी सहायता मिलेगी। जापान को उत्तर कोरिया से भी हमले का खतरा है। ऐसे में नाटो की मौजूदगी जापान की सुरक्षा को मजबूत करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *