Google Analytics Meta Pixel
Friday, July 31, 2026
Latest:
फीचर्डमनोरंजन

प्रियंका की सिटाडेल की खराब परफॉर्मेंस पर भड़के अमेजन CEO

अमेजन ने प्रियंका चोपड़ा की स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज सिटाडेल के प्रोडक्शन पर करीब 2000 करोड़ रुपए का खर्च किया था। लेकिन, सीरीज को ऑडियंस से खासा रिस्पांस नहीं मिला है। प्रोडक्शन में जबरदस्त खर्च करने के बावजूद ये शो अमेरिका में नील्सन रेटिंग में टॉप 10 में तक नहीं आ सका है।

नील्सन रेटिंग की मदद से अमेरिका में नेशनल लेवल पर टीवी शोज की पॉपुलैरिटी पता की जा सकती है।

CEO एंडी जेसी ने पूछा प्रोडक्शन में क्यों हो रहा है इतना खर्च
प्लेटफार्म पर सिटाडेल की खराब परफॉर्मेंस के बाद अमेजन के CEO एंडी जेसी ने शो के प्रोड्यूसर से जवाब मांगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एंडी जेसी ने पूछा है कि अमेजन पर कुछ शोज के प्रोडक्शन में इतना भारी भरकम खर्च क्यों आ रहा है। सिटाडेल के आलावा भी इस लिस्ट में ऐसे कई शोज शामिल हैं जिनको लेकर CEO ने जवाब तलब किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *