उपमुख्यमंत्री बनाए जानें पर क्या बोले सिंहदेव, चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने ढाई-ढाई साल के सीएम फॉर्म्युले पर बड़ा बयान दिया है। गुरुवार को सिंहदेव ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, मैंने कभी ढाई ढाई साल के लिए बारी बारी से मुख्यमंत्री पद के बारे में बात नहीं की। यह केवल मीडिया की देन थी। गौरतलब है कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने बुधवार को छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पार्टी की रणनीति और चुनावी तैयारियों पर नयी दिल्ली में चर्चा की। साथ ही, एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य के मंत्री टीएस सिंह देव को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने का ऐलान किया गया।

चार महीने के लिए उपमुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर बीजेपी के कटाक्ष पर सिंह देव ने कहा कि एक दिन के लिए भी दी गई जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा, ‘‘देर आए दुरुस्त आए।’’ राज्य में मुख्य विपक्षी दल बीजेपी ने सिंह देव को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर कहा था कि प्रदेश में चुनावी हार को भांपते हुए पार्टी (कांग्रेस) ने यह दांव खेला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *