Google Analytics Meta Pixel
खास खबरफीचर्ड

भारत में रोबोट से हमले की फिराक में थे आतंकी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कर्नाटक के शिवमोगा जिले के इस्लामिक स्टेट (ISIS) साजिश मामले में 9 लोगों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट के मुताबिक आरोपी भविष्य में आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए रोबोटिक्स कोर्स करने वाले थे।

आरोपियों ने ISIS की साजिश के तहत लोगों को डराने और कई स्थानों पर रेकी करने के लिए शिवमोगा में एक IED ब्लास्ट किया था। वे आतंकी और हिंसक घटनाओं को बढ़ाकर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ना चाहते थे।

सभी आरोपी कर्नाटक के रहने वाले
एजेंसी ने शुक्रवार को दाखिल अपनी चार्जशीट में मोहम्मद शारिक (25), माज मुनीर अहमद (23), सैयद यासीन (22), रीशान ताजुद्दीन शेख (22), हुजैर फरहान बेग (22), माजिन अब्दुल रहमान (22), नदीम, अहमद के ए (22), जबीउल्ला (32) और नदीम फैजल एन (27) को आरोपी बनाया है। ये सभी कर्नाटक के रहने वाले हैं। सभी आरोपियों पर UAPA लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *