अमेरिका में गोलीबारी का शिकार बनी भारतीय मूल की महिला, हुई मौत

अमेरिका में गन वॉयलेंस (बंदूक की वजह से हिंसा) थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अमेरिका में कहीं न कहीं आए दिन ही गोलीबारी की घटनाएं घटित होती रहती हैं। अमेरिका में गन वॉयलेंस काफी गंभीर समस्या है और कोई नई नहीं, बल्कि लंबे समय से चली आ रही है। पब्लिक प्लेस हो या फिर प्राइवेट प्लेस, अमेरिका में गन वॉयलेंस के कहर से कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। अब अमेरिका में गोलीबारी का एक और मामला सामने आया है। यह घटना न्यू जर्सी राज्य के कार्टरेट में घटित हुई है।

भारतीय मूल की 2 महिलाओं पर चलाई गोली

कार्टरेट में 19 साल के एक लड़के ने भारतीय मूल की 2 महिलाओं पर गोली चलाई। हमलावर का नाम गौरव गिल है और वह भी भारतीय मूल का ही है। वहीं जिन दो महिलाओं पर उसने गोली चलाई, उनमें से एक का नाम जसवीर कौर है जिसकी उम्र 29 साल है और दूसरी का नाम गगनदीप कौन है और उसकी उम्र 20 साल है। दोनों चचेरी बहनें थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *