मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने हेलन केलर अवार्ड से सम्मानित कलाकार श्री बसंत साहू को दी बधाई
रायपुर :
दिव्यांग समाजसेवी और चित्रकार श्री बसंत साहू रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने हेलन केलर अवार्ड से सम्मानित कलाकार श्री बसंत साहू को दी बधाई
हर रेखा में छिपा है एक संदेश, सिंगार सिर्फ रूप नहीं यह आत्मविश्वास का प्रतिवेश है।
आत्मविश्वास से परिपूर्ण और अनेक बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत का कार्य कर रहे धमतरी जिले के कुरूद में रहने वाले दिव्यांग समाजसेवी और चित्रकार श्री बसंत साहू को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने फोन करके जन्मदिन की बधाई देने के साथ ही हेलन केलर अवार्ड 2024 से सम्मानित होने पर बधाई दी है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्री बसंत साहू को जन्मदिन और सम्मान के लिए बधाई देते हुए कहा कि आपको हेलेन केलर अवार्ड 2024 प्राप्त होने की सूचना समाचार के माध्यम से मिली। आपकी इस उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई।
