ईरान ने अमेरिका पर 2.72 हजार करोड़ का जुर्माना लगाया
ईरान की एक कोर्ट ने अमेरिका पर तख्तापलट की साजिश में शामिल होने पर 2.72 हजार करोड़ का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने कहा कि 1979 की इस्लामिक क्रांति में अमेरिका समर्थित शाह मोहम्मद रजा पहलवी की सत्ता का अंत हो गया था। इसके करीब 1 साल बाद 1980 में कई आर्मी अफसरों ने मिलकर तख्तापलट की कोशिश की थी।
ईरान के स्टेट मीडिया IRNA के मुताबिक, उनका उद्देश्य देश भर में सैन्य ठिकानों पर कब्जा करना, रणनीतिक केंद्रों और क्रांति में शामिल रहे नेताओं के आवासों को निशाना बनाना था। हालांकि, उनकी कोशिश विफल रही। विद्रोहियों का नेतृत्व पूर्व ईरानी वायुसेना कमांडर सईद महदियाउन ने किया था, और उनका मुख्यालय नोजेह में था। ये पश्चिमी हमीदान प्रांत में एक एयरबेस था।