मणिपुर में फिर हिंसा, 9 की मौत, 10 घायल:हथियारबंद लोगों ने मैतेई बहुल कांगपोकी में हमला किया
मणिपुर के मैतेई बहुल कांगपोकी जिले में मंगलवार रात हुए हमले में 9 लोगों की जान चली गई। 10 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि रात करीब एक बजे कांगपोकी से सटे खामेलोक गांव और इंफाल पूर्वी जिले में हमला किया गया। हमलावर अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे। मारे गए सभी लोग खामेलोक गांव के हैं।
बुधवार शाम को इंफाल पश्चिम जिले के लाम्फेल इलाके में उद्योग मंत्री नेमचा किपजेन के बंगले में आग लगा दी गई। अधिकारियों ने कहा कि किपगेन उस समय घर पर नहीं थीं। वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
इस घटना के अलावा मंगलवार को बिष्णुपुर जिले में भी मंगलवार को हिंसा हुई। यहां फौगाकचाओ इखाई गांव में कुकी समुदाय के लोग मैतेई इलाकों में बंकर बनाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान कुकी लोगों और सुरक्षा बलों के बीच फायरिंग हुई।